क्या मोबाइल ने छीन ली आपकी नींद? सोने से पहले अपनाएं ये 3 देसी नुस्खे, गोलियों की नहीं पड़ेगी जरूरत

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Desk: मोबाइल और रील्स की दुनिया ने हमारी लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल दी है। रात को सोने से पहले फोन देखने की आदत कब घंटों में बदल जाती है, पता ही नहीं चलता। नतीजा यह होता है कि नींद गायब हो जाती है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई लोगों को सोने के लिए नींद की गोलियों का सहारा लेना पड़ रहा है। यह बात बिल्कुल सही है कि जैसे शरीर को चलाने के लिए खाना जरूरी है, वैसे ही शरीर की मरम्मत और दिमाग को आराम देने के लिए नींद भी उतनी ही जरूरी है। अच्छी और गहरी नींद न सिर्फ थकान दूर करती है, बल्कि शरीर को अगले दिन के लिए पूरी तरह रिचार्ज भी करती है।

लेकिन पिछले कुछ सालों में अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या तेजी से बढ़ी है। खासकर फोन और टीवी इसका बड़ा कारण बन गए हैं। अगर आपको भी देर रात तक नींद नहीं आती, तो घबराइए मत। कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

अगर नींद नहीं आती तो आज से शुरू करें ये चीजें

हल्दी वाला दूध: सोने से पहले रोजाना गर्म हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद हो सकता है। यह मानसिक तनाव कम करने और दिनभर की थकान दूर करने में मदद करता है। जब तनाव कम होगा, तो नींद भी गहरी आएगी।

कैसे बनाएं?

एक गिलास दूध में 1 चुटकी हल्दी डालकर उबाल लें। दूध को गुनगुना होने पर पी लें। नियमित सेवन से नींद की समस्या में राहत मिल सकती है।

शहद वाला दूध :
जिन लोगों को नींद आने में परेशानी होती है, उनके लिए दूध में शहद मिलाकर पीना कारगर साबित हो सकता है। यह मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और तनाव कम करता है। शरीर जब आराम की स्थिति में होता है, तो नींद अपने आप आने लगती है।

कैसे पिएं?

गुनगुने दूध में 1 चम्मच शहद मिलाकर सोने से पहले पी लें। नियमित रूप से ऐसा करने से नींद में सुधार महसूस होगा और सुबह उठने पर फ्रेशनेस भी रहेगी।

अश्वगंधा वाला दूध

बाजार में अश्वगंधा पाउडर आसानी से मिल जाता है। इसे गुनगुने दूध में मिलाकर पीने से दिमाग शांत होता है और नर्वस सिस्टम को रिलैक्स मिलने में मदद मिलती है। जब दिमाग शांत होगा, तो नींद भी जल्दी और गहरी आएगी।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद से समझौता करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि सोने से पहले फोन से दूरी बनाएं और इन आसान घरेलू उपायों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। हो सकता है, आपको नींद की गोलियों की जरूरत ही न पड़े।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।