हजारीबाग में रामनवमी पर करतब प्रदर्शन में हादसा: सैकड़ों घायल, 2 की मौत, प्रशासन अलर्ट

हजारीबाग रामनवमी करतब में हादसा: 5200 घायल, 2 की मौत। प्रशासन अलर्ट, सदर अस्पताल में व्यवस्था। अभिषेक वर्मा मृतक।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Accident During Ram Navami Stunt in Hazaribagh : हजारीबाग में ऐतिहासिक रामनवमी के अवसर पर पारंपरिक उत्साह के बीच झांकियों और करतबों का आयोजन किया गया। लेकिन इस दौरान सैकड़ों लोग घायल हो गए। मेडिकल अपडेट के अनुसार, शनिवार देर शाम से रविवार दोपहर 1:30 बजे तक लगभग 5200 लोग चोटिल हुए।

घायलों में से दो गंभीर मरीजों को रिम्स रेफर किया गया, जबकि 6-7 लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं। दुर्भाग्यवश, दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक मृतक की उम्र लगभग 20-22 वर्ष बताई जा रही है, जबकि दूसरे की मौत रेफर के दौरान रास्ते में हो गई। मृतक की पहचान ग्वालटोली निवासी अभिषेक वर्मा के रूप में हुई है।

सदर अस्पताल में प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था की है। डीडीसी अस्पताल में कैंप कर रहे हैं ताकि इलाज में किसी प्रकार की कमी न हो। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का उपचार कर रही है। ट्रॉमा इंचार्ज डॉ. अभिषेक ने बताया कि अभी तक लगभग 450 घायल आए हैं, जिनका इलाज जारी है।

प्रशासन ने सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए रामनवमी के आयोजन को निगरानी में रखा है। सभी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पूरी तरह अलर्ट हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।