हजारीबाग में पिकअप वैन की चपेट में आने साइकिल सवार अधेड़ की मौत

बताया जा रहा है कि छोटी मियां दूध बेचने का काम करता था जो झुरझुरी से वापस घर लौट रहा था

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग (Hazaribagh) जिला के सक्रेज गांव में जीटी रोड पर एक साइकिल सवार पिकअप वैन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर हीं मौत (Death) हो गई।

मौके पर हुई मौत

बता दें कि साइकिल से सड़क पार कर रहे पडारिया गांव, बरही निवासी 56 वर्ष छोटी मियां पिता वजीर मियां को पिकअप वैन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत (Death) हो गई।

पिकअप वैन भागने में सफल

घटना के बाद पिकअप वैन बरकट्ठा की ओर भागने में सफल हो गया। बताया जा रहा है कि छोटी मियां दूध बेचने का काम करता था जो झुरझुरी से वापस घर लौट रहा था।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मामले की सूचना मिलने पर बरकट्ठा थाना प्रभारी दिनेश कुमार (Dinesh Kumar) ने घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया।

Share This Article