घर में मिलीं डॉक्टर और उनकी दो बेटियों की डेड बॉडी, डॉक्टर का कटा हाथ और…

News Aroma Desk

Hazaribagh Death News: हजारीबाग (Hazaribagh ) के विष्णुपुरी में एक डॉक्टर और उनकी दो बेटियों का शव (Dead Body) उनके घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों शव Post Mortem के लिए भेजे हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर का नाम डॉ राजकुमार साव (40) और उनकी दो बेटियों का नाम अनवी कुमारी (08) और अध्या कुमारी (05) है। तीनों का शव उनके विष्णुपुरी स्थित आवास से बरामद हुआ। मृतक डॉक्टर का हाथ कटा हुआ और खून से सना हुआ था। डॉक्टर सहित बच्चों का मौत रहस्यमय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक डॉक्टर राजकुमार मूलत: जिले के कटकमसांडी चट्टी के रहने वाले थे। वे डेंटल डॉक्टर थे और शहर के झील टॉवर में बैठते थे।

इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग विधायक सह हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल के निर्देश पर तत्काल उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी अस्पताल पहुंचे और मृतक परिवार के सहयोग में जुटे रहें। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रंजन चौधरी ने इस घटना को संदेहास्पद बताते हुए Hazaribagh प्रशासन और पुलिस से इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

x