रिपब्लिक डे के मुख्य कार्यक्रम के लिए किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल, DC और SSP ने…

रांची के मोरहाबादी (Morabadi) मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस (Republic Day) मुख्य समारोह का बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। DC राहुल कुमार सिन्हा (Rahul Kumar Sinha) और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) चंदन सिन्हा की देखरेख में फुल ड्रेस रिहर्सल (Full Dress Rehearsal) किया गया।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Republic Day Full Dress Rehearsal: रांची के मोरहाबादी (Morabadi) मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस (Republic Day) मुख्य समारोह का बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। DC राहुल कुमार सिन्हा (Rahul Kumar Sinha) और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) चंदन सिन्हा की देखरेख में फुल ड्रेस रिहर्सल (Full Dress Rehearsal) किया गया। इस दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस (Real Time Basis) पर दोहराया गया।

उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट सलामी ली।

परेड पार्टियों को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक सुधार के निर्देश दिये। आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा भी लिया और बेहतर व्यवस्था के लिए उचित एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

प्रतिनियुक्त पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की ब्रीफिंग

फुल ड्रेस रिहर्सल (Full Dress Rehearsal) के बाद प्रतिनियुक्त पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग (Joint Briefing) भी हुई। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्तादेश की विस्तृत जानकारी दी।

उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य और दायित्व का निर्वहन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभायें। ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य का निर्वहन करें। वरीय पुलिस अधीक्षक ने समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को निर्देशित किया। Briefing के दौरान अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), राजेश्वरनाथ आलोक ने विभिन्न रंगों के पास के लिए आमंत्रित जनों के बैठने के लिए की गयी व्यवस्था की जानकारी भी दी।

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल

गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebration) में सेना, CRPF, ITBP, CISF, SSB, ओडिशा पुलिस, झारखंड जगुआर, JAP-1,JAP-2, JAP-10, IRB-05, रांची जिला पुलिस (पुरुष), रांची जिला पुलिस (महिला), झारखंड गृहरक्षा वाहिनी, NCC (ब्वॉयज), NCC (गर्ल्स) के अलावा सेना बैण्ड, जैप-1 बैण्ड,JAP-10 बैण्ड और झारखंड गृहरक्षा वाहिनी बैण्ड पार्टी शामिल होगी।

फर्स्ट इन कमांड के रूप में सेना के मेजर अंकुश चौधरी जबकि सेकेण्ड इन Command के रूप में परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन हैं।

Share This Article