हजारीबाग : पत्नी से फॉर्च्यूनर गाड़ी की पति ने की मांग, नहीं मिलने पर रॉड से दे मारा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: लोहसिग्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडई कला फिरदौस कॉलोनी निवासी शिक्षक मो. इमरान ने पत्नी पर फॉर्च्यूनर गाड़ी (Fortuner Car) की मांग को लेकर लोहे के राॅड से पीटा, जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई।

घटना देर रात 12:00 बजे की बताई जा रही है। जब पूरा शहर सो रहा था तभी पति ने पत्नी सावरीन खातून को लोहे के राॅड से पीटा और दुपट्टे से गला दबाकर जान मारने की कोशिश की।

महिला के शरीर में चोट के निशान हैं। सावरीन खातून बुरी तरह से जख्मी हो गई। मारपीट करने के बाद पति ने अपनी पत्नी को घर के अंदर बंद कर दिया था।

दहेज को लेकर मारपीट की गई

खातून के पास मोबाइल (Mobile) नहीं था जिसके कारण वह किसी को सूचना नहीं दे पाई। कुछ वक्त के बाद खातून अपने आप को बचाने के क्रम में पिछले दरवाजे से निकलकर भागते हुए समाजसेवी असगरी अंजुम के पास पहुंची, जिन्होंने तत्काल उसे लोहसिगना थाने से संपर्क कर इलाज हेतु शेख भिखारी हॉस्पिटल लाया।

महिला ने यह भी बताया कि इमरान (Imran) ने पहले भी कई बार दहेज को लेकर मारपीट की कोशिश की है।

सूचना मिलते ही शेरघाटी से उसके मायके वाले पहुंचे। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि कार्रवाई (Action) होगी।

Share This Article