Homeझारखंडहजारीबाग में जल्द से जल्द लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

हजारीबाग में जल्द से जल्द लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

spot_img

हजारीबाग: बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबा प्रसाद ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की व्यवस्था से रूबरू हुईं।

इस क्रम में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, चिकित्सा पदाधिकारी और चिकित्सकों से विधायक ने मुलाकात की एवं स्वास्थ्य संबंधी जुड़े सभी उपकरणों को दुरुस्त करने एवं हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।

इस दौरान उन्होंने बेड, मशीनों और कार्यालय का निरीक्षण किया।

सदर अस्पताल के सुपरिटेंडेंट एवं सिविल सर्जन हजारीबाग से अस्पताल में तैनात स्टाफ की जानकारी ली।

पूरे जिले में ग्रामीण क्षेत्र का बहुतायत होने पर उन्होंने हजारीबाग जिला मुख्यालय में जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट लगाने की बात कही, ताकि ऑक्सीजन से हो रही कमी से निजात दिलाया जा सके एवं मरीजों को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।

अंबा प्रसाद ने बताया कि अस्पताल पहुंचकर जो जानकारी मिली, उसमें हजारीबाग में तेजी से कोरोना के मरीज रिकवर हो रहे हैं, जो कि इस कठिन परिस्थिति में थोड़ी राहत की बात है।

विधायक ने मरीजों से भी बात कर उनका हाल चाल जाना तथा अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे उपचार एवं दवाइयों की सुविधाओं की जानकारी ली।

अस्पताल में मौजूद कमियों को बड़कागांव विधायक ने खुद नोट करते हुए हजारीबाग डीसी को सूचित किया।

जिला पदाधिकारियों को जल्द से जल्द मौजूद कमियों को दुरुस्त करते हुए सुचारू रूप से संचालित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान विधायक अंबा प्रसाद के साथ उप विकास आयुक्त हजारीबाग, सिविल सर्जन हजारीबाग, सदर अस्पताल अधीक्षक, चिकित्सक एवं अन्य मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...