हजारीबाग मुठभेड़ : पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन, एरिया कमांडर ओर…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Police Naxal Encounter: हजारीबाग (Hazaribagh ) में रविवार को बड़कागांव (Barkagaon) थाना क्षेत्र के चरका पत्थर और गुड़कुवा के बीच जंगल में अचानक पुलिस और TPC उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

दोनों ओर से करीब 40 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस ने तीन उग्रवादियों (Militants) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो उग्रवादियों को गोली लगने का दावा किया है। घटना के बाद पुलिस सर्च अभियान चला रही है।

SP Arvind Kumar Singh को सूचना मिली थी कि टीपीसी के एरिया कमांडर दिवाकर उर्फ प्रताप दस्ते के साथ जंगल में जुटा है। इसके बाद पुलिस सर्च अभियान पर निकली।

सुबह करीब 11:15 बजे जैसे ही पुलिस जंगल में पहुंची, उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। करीब तीन घंटे तक दोनों ओर से गोलियां चलीं। पुलिस लिस को के भारी पड़ता देख उग्रवादी भाग निकले। इसी दौरान पुलिस ने तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर सर्च ऑपरेशन चलाया तो पांच बाइक, तीन राइफल और एक डायरी मिली।

एरिया कमांडर प्रताप का भतीजा अपने दस्ते के साथ पुलिस पर गोलियां चला रहा था। Shivratri पर केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू में सड़क बनवा रहे ठेकेदार और कर्मचारियों पर भी इसी दस्ते ने गोलीबारी की थी। पुलिस अब एरिया कमांडर ओर उसके भतीजे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस को जंगल में जो डायरी मिली है, वह एरिया कमांडर प्रताप की है। इसमें कई कंपनियों के अधिकारियों, ठेकेदारों और व्यवसायियों के नाम और फोन नंबर हैं।

लेवी के रूप में मोटी राशि देने वालों का भी जिक्र है। किससे कितनी राशि ली गई और लेनी है, इसका भी डायरी में उल्लेख है। कुछ ऐसे सफेदपोशों के नाम और नंबर भी हैं, जो उग्रवादियों की मदद करते हैं। अब पुलिस को इस डायरी से बहुत ऐसे राज पता चलेंगे, जो अब तक पोशीदा रहे हैं।

Share This Article