
जमशेदपुर: जमशेदपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि परसूडीह कालिंदी बस्ती (Parsudih Kalindi Basti) की दो नाबालिग बहनों को काम कराने के बहाने ले जाया गया था। जिसके बाद दोनों को बेच दिया गया। इस घटना से पहले उनकी मेडिकल जांच हुई थी।
बहनें मानव तस्करी की शिकार
दोनों में से एक को बरामद कर लिया गया है। नाबालिगों की मां और बहन ने SSP को पत्र देकर मदद मांगी थी। जिसमें बताया गया कि दोनों नाबालिग 20 जुलाई को मामा के घर गई थी। जहां तुलसी कालिंदी और उसके पति टाइगर ने दोनों राजस्थान ले जाकर बेच दिया। जिसके बाद पुलिस टीम राजस्थान गई थी।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, राजस्थान से भागकर बड़ी बहन टाटानगर स्टेशन पहुंची, तो परिजन उसे बागबेड़ा थाना ले गए। नाबालिग ने टाइगर पर उन्हें बेचने का आरोप लगाया। इससे पुलिस दंपत्ति की तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं, दोनों नाबालिग में छोटी बहन की तलाश जारी है।
