रास्ते में आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल पहुंचते ही हो गया धनबाद रेल थाना के इंस्पेक्टर अमरजीत प्रसाद का निधन

घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिवार शव (Dead Body) लेकर जमशेदपुर ले जाने की तैयारी में है। इससे पूर्व धनबाद पुलिस लाइन में उन्हें ससम्मान विदाई दिए जाने की भी तैयारी की जा रही

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद/रांची: मंगलवार को लगभग 10:30 बजे धनबाद रेल थाने (Dhanbad Railway Station) में तैनात इंस्पेक्टर अमरजीत प्रसाद (Amarjit Prasad) घर से निकल कर जा रहे थे रेल SP कार्यालय।

रास्ते में ही उनको हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

STF में भी रह चुके थे अमरजीत

अमरजीत बिहार के पटना (Patna) के रहने वाले थे। सपरिवार जमशेदपुर (Jamshedpur) में रहते थे। वह पूर्व में STF में भी रह चुके थे। इसके अलावा सरायकेला के RIT थाना, जमशेदपुर के कदमा थाना (Kadma Police Station) सहित कई अन्य जिलों के थाना में भी पदस्थापित थे।

घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिवार शव (Dead Body) लेकर जमशेदपुर ले जाने की तैयारी में है। इससे पूर्व धनबाद पुलिस लाइन में उन्हें ससम्मान विदाई दिए जाने की भी तैयारी की जा रही है।

Share This Article