Spain में Heat Wave से 10 दिन में 1047 लोगों की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मैड्रिड: स्पेन में पिछले 10 दिन में दूसरी Heat Wave से 1,047 नागरिकों की मौत (Death) हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को दी।

मंत्रालय का कहना है कि देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। यह मौतें 10 से 19 जुलाई के बीच हुई हैं।

Heat Wave  ने मुख्य रूप से बुजुर्गों को प्रभावित किया है। पीड़ितों में से 672 की उम्र 85 या उससे अधिक थी। 241 की उम्र 75 से 84 के बीच थी। जबकि 88 की उम्र 65 से 74 के बीच थी।

इस दौरान 829 लोगों की मौत हुई

स्पैनिश मौसम विज्ञान एजेंसी (AEMET) के प्रवक्ता बी हेरवेला ने कहा कि श्वसन और कार्डियो-वैस्कुलर बीमारियों वाले लोगों में मृत्यु दर अधिक थी।

स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने कहा है कि स्पेन में इस साल पहली हीटवेव 11 जून से 17 जून तक रही। इस दौरान 829 लोगों की मौत हुई।

Share This Article