Homeझारखंडहेमंत सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को कर रही अपमानित, झापा ने…

हेमंत सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को कर रही अपमानित, झापा ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Khunti Yogesh Verma Meeting : झारखंड पार्टी ने झारखंड आंदोलनकारी को चिह्नित करने और उन्हें सम्मान के साथ पेंशन निर्धारित करने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। साथ ही कहा कि यह झारखंड आंदोलनकारियों के लिए अपमानजनक है।

Jharkhand Party खूंटी जिला समिति के सक्रिय कार्यकर्ताओं की रविवार को महासचिव Yogesh Verma की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में भी चर्चा की गई।

वर्मा ने कहा…

बैठक को संबोधित करते हुए योगेश वर्मा ने कहा कि हेमंत सरकार झारखंड आंदोलनकारियों का अपमानित कर रही है। संगठन की चर्चा करते हुए वर्मा ने कहा कि झारखंड पार्टी को हर हाल में मजबूत करना होगा, ताकि 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाई जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ ही कई केंद्रीय और राज्य के मंत्री खूंटी आए लेकिन अभी तक किसी ने झारखंड आंदोलनकारियों और उनके परिवार वालों की स्थिति के संबंध में कुछ नहीं कहा।

वर्मा ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए एक बार फिर हमें बृहद झारखंड के लिए आंदोलन करने की जरूरत है। बैठक में उत्तराखंड के Tunnel में फंसे झारखंड के मजदूरों को अधिक से अधिक सुविधा और मुआवजा देने की मांग की गई।

बैठक में पौलुस नाग, पतरस नाग, सुमित मुंडू, सागू मुंडू जुनास मुंडू जॉन मुंडू, कृष्ण मांझी, सुरेश मांझी, डेविड सोय, सोमा मांझी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...