हेमंत सरकार ने 9 IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, वंदना दादेल को बनाया…

इसके तहत पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव राजीव अरुण एक्का (Rajeev Arun Ekka) को राजस्व पर्षद का सदस्य बनाते हुए मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का भी प्रभार सौंपा गया है।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Govt. Transferred 9 IAS Officers : गुरुवार को झारखंड की हेमंत सरकार ने सरकार ने 9 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर (Transfer) कर दिया है।

इसके तहत पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव राजीव अरुण एक्का (Rajeev Arun Ekka) को राजस्व पर्षद का सदस्य बनाते हुए मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का भी प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा वे ST, SC, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा पंचायती राज के अपर मुख्य सचिव के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। एक्का पूर्व में सीएम के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं।

ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह अपने कार्यों के साथ स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

वंदना दादेल कैबिनेट सचिव के पद पर तैनात

CM की प्रधान सचिव वंदना दादेल (Vandana Dadel) को कैबिनेट सचिव के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें महिला, बाल, विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन को स्थानांतरित करते हुए राजस्व, भूमि सुधार , निबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है। श्रम विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का सचिव बनाया गया है।

जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। उनके पास स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार होगा। श्री कृष्ण लोक प्रशासन सेवा संस्थान के निदेशक के श्रीनिवास को स्थानीय आयुक्त झारखंड भवन के पद पर पदस्थापित करते हुए श्रीकृष्ण लोक प्रशासन का प्रभार दिया गया है।

महिला बाल विकास विभाग के सचिव कृपानंद झा को परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्हें परिवहन आयुक्त का प्रभार दिया गया है। प्रधान स्थानीय आयुक्त मस्त राम मीणा को योजना एवं विकास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।

 

Share This Article