शिव बारात आयोजन महासमिति के कार्यक्रम में शामिल हुए हेमंत सोरेन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरूवार को  शिव बारात आयोजन महासमिति द्वारा पहाड़ी मंदिर, रांची में आयोजित समारोह शामिल हुए।

सोरेन ने शिव और पार्वती के स्वरूप का पूजन और आरती कर अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत की।

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री शिव बारात आयोजन समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

मुझे आशा और उम्मीद है कि हर साल की तरह इस वर्ष भी समारोह को भव्यता में कोई कसर नहीं रहेगा।

ऐसा आयोजन अनन्त काल तक होता रहे। यह मेरी कामना है।

Share This Article