बड़ी खबर: बड़गाई जमीन मामले में सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से झटका, राहत देने से इनकार

बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। अब मुख्यमंत्री को आज शाम 4:15 बजे PMLA कोर्ट में पेश होना है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बड़गाई अंचल से जुड़ी 8.86 एकड़ जमीन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। PMLA कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ चार्जफ्रेम किए जाने को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले को आधार बनाकर हेमंत सोरेन को राहत नहीं दी जा सकती। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को PMLA कोर्ट में पेश होना होगा। हेमंत सोरेन को आज शाम 4:15 बजे PMLA कोर्ट में हाजिर होना है।

 ED को सप्लीमेंट्री एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही 20 अक्टूबर तक कॉपी सर्व करने का निर्देश दिया गया है। 28 अक्टूबर को मामले की अगली सुनवाई होगी। हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता एस नागामुथु ने पक्ष रखा। ED की ओर से VC के माध्यम से ASGI एस वी राजू, वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एम एस सोनक और न्यायाधीश मनोज प्रसाद की खंडपीठ में हुई।

बता दें कि PMLA कोर्ट के 21 सितंबर के आदेश को चुनौती दी गई है। मामले में क्रिमिनल रिट याचिका  दाखिल की है। आरोप तय करने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है। ED की जांच पूरी होने तक आरोप तय नहीं करने की मांग खारिज हुई थी। जिस कानूनी प्रावधान के तहत याचिका दाखिल हुई उसमें कई आपत्ति पायी गयी है। मैन्टेनबिलिटी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।