हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति मुर्मू को दी जन्मदिन की बधाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज (Mayurbhanj) जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था।

मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री सोरेन ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है- देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।

परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना करता हूं।

Share This Article