हेमंत सोरेन ने इलाज के लिए दो को सौंपा चेक

सोमवार को रोयलेन के पति संतोष होरो ने चेक प्राप्त किया। रोयलेन होरो सिमडेगा जिले के टेंगरातुकु दारीबेड़ा गांव निवासी है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना (Sick Plan) के असाध्य रोग की मरीज रोयलेन होरो को इलाज़ के लिए 1 लाख रुपये का चेक सौंपा।

सोमवार को रोयलेन के पति संतोष होरो ने चेक प्राप्त किया। रोयलेन होरो सिमडेगा (Roylen Horo Simdega) जिले के टेंगरातुकु दारीबेड़ा गांव निवासी है।

योजना के तहत एक लाख रुपये का चेक सौंपा

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एक बच्ची एवलिन केरकेट्टा (Evelyn Kerketta) के बेहतर चिकित्सा के लिए उसकी माता अंजना केरकेट्टा और पिता प्रमोद केरकेट्टा को भी इसी योजना के तहत एक लाख रुपये का चेक सौंपा।

अंजना भी सिमडेगा जिले के गोतरा खमन टोली निवासी है। मौके पर विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी (Naman Bixel Kongadi) भी मौजूद थे।

Share This Article