
Hemant Soren Said: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को असम के डिब्रूगढ़ में झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में हेमंत ने कहा कि झामुमो की विचारधारा हमेशा से आदिवासी, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने की रही है।

यह चुनाव केवल असम में सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय पहचान को सशक्त करने का भी चुनाव है। सभी साथियों के उत्साह, एकजुटता और प्रतिबद्धता से विश्वास है कि हम मिलकर मजबूती से आगे आयेंगे।

बैठक में चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय समेत पार्टी के कई नेता असम में कैंप कर रहे हैं।
