Homeझारखंडअब संथाल परगना के परगनैत को हर माह मिलेगी ₹3000 की सम्मान...

अब संथाल परगना के परगनैत को हर माह मिलेगी ₹3000 की सम्मान राशि, सीएम ने…

Published on

spot_img

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के आदेश के बाद आदिवासी सामाजिक व्यवस्था को गांव-पंचायत स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने वाले संथाल परगना के परगनैत (Santhal Parganas of Parganas) को मानकी की तरह प्रति माह तीन हजार रुपये सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त एवं आयुक्त (Deputy Commissioner & Commissioner) दुमका की अनुशंसा के आलोक में संथाल परगना के विभिन्न जिले के परगनैत को मानकी के अनुमान्य मानदेय देने के विषय पर अपना अनुमोदन दे दिया है।

सम्मान राशि में तीन गुना वृद्धि

वर्तमान में मानकी को प्रतिमाह तीन हजार रुपये, मुण्डा एवं ग्राम प्रधान को प्रतिमाह दो हजार रुपये तथा डकुआ, परगणौत, पराणिक, जोग मांझी, कुडाम नायकी, नायकी, गोडैत, मूल रैयत, पड़हा राजा, ग्रामसभा का प्रधान, घाटवाल, तावेदार तथा ग्रामीण दिउरी (पुजारी) को प्रतिमाह एक हजार रुपये सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है।

पूर्व में भी सम्मान राशि देने का दिया है आदेश

मुख्यमंत्री ने इससे पहले फरवरी 2022 में गिरिडीह (Giridih) जिला के पीरटांड़ में निवास करने वाले मांझी हडाम, जोग मांझी, पराणिक, नायके बाबा, कुड़ाम नायके को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा प्रतिमाह एक हजार रुपये सम्मान राशि के रूप में भुगतान करने का आदेश दिया था।

राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के उपरांत पीरटांड़ के 177 मांझी हडाम, 179 जोग मांझी, 143 पराणिक, 78 एवं 120 कुड़ाम नायके को सम्मान राशि प्राप्त हो रही है।

मालूम हो कि उपरोक्त सभी 697 लोगों का नाम पूर्व में छूट गया था। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने इन्हें सम्मान राशि (Honorarium) प्रदान करने का आदेश दिया था।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...