बुजुर्ग महिला ने सीएम हेमंत सोरेन से लगायी न्याय की गुहार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा दुमका: संथाल परगना के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को खिजुरिया स्थित आवास पर  लोगों की फरियाद सुनी।

लोंगों के विभिन्न समस्याओं को दूर करने का संबंधित पदाधिकारियों को दिया निर्देश। इसी दरम्यान एक बुजुर्ग महिला अपनी समस्या को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से गुहार लगायी।

मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग महिला की फरियाद सुन मौके पर डीसी राजेश्वरी बी, एसडीओ महेश्वर महतो को फौरन जांच कर कार्रवाई करने का निर्देष दिया।

मौके पर उपस्थित एसडीपीओ, जरमुंडी उमेश कुमार सिंह को आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएम परिवार संग प्रसिद्ध मां तारा मंदिर, रामपुरहाट दर्शन के लिए रवाना हुए।

आरोपी सीएसपी संचालक के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई करते हुए सलाखों के पिछे भेजने का निर्देश दिया।

बुजुर्ग महिला ने सीएसपी केंद्र संचालक पर 10 हजार रूपए गबन का आरोप लगायी है।

मौके पर पहुंचे बुजुर्ग महिला के भाई बाबूलाल मरांडी ने बताया कि दो लाख से अधिक संचालक द्वारा धोखाधड़ी कर अंगूठे का निशान लेकर अवैध निकासी का मामला है।

बताया कि खाते में इंदिरा आवास क्लोनी का पैसा, पेंशन का पैसा और बेटे के निधन पर मिलने वाला मिलने वाले दो लाख मुआवजा राशि का पैसा था। खाता में मात्र 10 हजार रूपए शेष बचा है।

गौरतलब है कि जिले के तालझारी ओपी थाना क्षेत्र के विधवा महिला रानी सोरेन का खाता संख्या 33396989789 (33396989789) है।

इस खाता से तालझारी सीएसपी संचालक साधु मिर्धा पर 10 हजार रूपए धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

Share This Article