कल्पना को अवार्ड मिलने पर बोले हेमंत- उनकी उपलब्धि अनगिनत महिलाओं के लिए प्रेरणा

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को ब्रिक्स सीसीआई वूमन समिट में ट्रेलब्लेजर अवार्ड मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गर्व जताया, कहा यह सम्मान झारखंड की महिलाओं के लिए प्रेरणा है।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन को नई दिल्ली में आयोजित एक वैश्विक मंच पर ट्रेलब्लेजर अवार्ड से सम्मानित किए जाने को गर्व का क्षण बताया है। सोमवार को सीएम हेमंत ने कहा कि यह सम्मान नारी शक्ति, नेतृत्व और झारखंड के सशक्तिकरण के मॉडल की वैश्विक पहचान का प्रतीक है।

कल्पना सोरेन की यह उपलब्धि अनगिनत महिलाओं के लिए प्रेरणा है। हेमंत ने कहा कि ब्रिक्स सीसीआई एनुअल वूमन समिट में कल्पना सोरेन को सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।