हिमाचल प्रदेश: पूर्व विधायक राम रतन शर्मा का निधन

हिमाचल प्रदेश के बड़सर से दो बार विधायक रहे भाजपा नेता राम रतन शर्मा का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक जताया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): बड़सर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे राम रतन शर्मा का रविवार को यहां महरे स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने रविवार सुबह अंतिम सांस ली। वह 1985 और 1990 में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शर्मा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘बड़सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक राम रत्न के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।’’

शर्मा को हमीरपुर स्थित दियोटसिद्ध के बाबा बालक नाथ (बीबीएन) मंदिर के रखरखाव में उनके योगदान के लिए जाना जाता था। उन्होंने मंदिर के न्यासी और पुजारी के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।

शर्मा ने राम जन्मभूमि आंदोलन और 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस में भाग लिया था। वह उस स्थल से एक ईंट साथ लाए थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।