Latest Newsरिलेशनशिपऐसा भी एक निकाह! बॉस ने नहीं दी छुट्टी, तो भारत से...

ऐसा भी एक निकाह! बॉस ने नहीं दी छुट्टी, तो भारत से वीडियो कॉल पर किया निकाह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Married Over Video Call from India: हिमाचल प्रदेश में एक निकाह Video call (Video call Marrige) से होने की खबर आई है। यहां अदनान मुहम्मद तुर्की में रहते हैं और वहां एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका हिमाचल प्रदेश के मंडी की लड़की से विवाह तय हुआ था, जिसके लिए उन्होंने छुट्टी मांगी थी।

उनके मैनेजर ने छुट्टी देने से इनकार कर दिया। अदनान को निकाह भी करना था और नौकरी भी नहीं छोड़ना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने वीडियो कॉल पर ही शादी रचा ली।

दोनों के परिवार वाले वर्चुअल निकाह के लिए राजी हो गए

अदनान मुहम्मद (Adnan Muhammad) के परिवार के लोगों ने बताया कि वह तुर्की से जुड़े थे, जबकि लड़की मंडी से ही जुड़ गई। इस तरह वीडियो कॉल पर ही निकाह हो गया।

अदनान मुहम्मद हिमाचल प्रदेश के ही बिलासपुर के रहने वाले हैं, जबकि उनकी पत्नी मंडी की हैं। लड़की के दादा बीमार रहते हैं और वह भी चाहते थे कि निकाह जल्दी हो जाए। ऐसी स्थिति में लड़का और लड़की दोनों के परिवार वाले वर्चुअल निकाह के लिए राजी हो गए।

कपल Video Calling पर जुड़े थे, जबकि काजी ने निकाह कराया है। इस दौरान दोनों ने ही तीन बार कुबूल है, कुबूल है बोला और इसके साथ निकाह पूरा हो गया।

लड़की के चाचा अकरम मोहम्मद ने कहा कि आज अडवांस टेक्नोलॉजी हमारे पास है और इसी के चलते बिना छुट्टी मिले भी शादी हो पाई। इससे पहले बीते साल भी हिमाचल में एक वर्चुअल शादी हुई थी।

तब शिमला के कोटगढ़ के रहने वाले आशीष सिंधा और कुल्लू के भुंतर की रहने वाली शिवानी ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर शादी की थी। हालांकि तब इसकी वजह नौकरी की बाध्यता या छुट्टी न मिलने की मजबूरी जैसी बात नहीं थी। इसकी वजह यह थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर बाढ़ आई थी और भूस्खलन भी हुआ था।

spot_img

Latest articles

JLKM ने बुंडू नगर निकाय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार रितेश पातर को दिया समर्थन

बुंडू : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बुंडू प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

खबरें और भी हैं...