Homeरिलेशनशिपगोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने गुपचुप रचाई शादी, जानिए कौन बनी उनकी...

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने गुपचुप रचाई शादी, जानिए कौन बनी उनकी दुल्हनिया….

Published on

spot_img

Neeraj Chopra Marriage Update : 19 जनवरी, रविवार की रात 9:36 बजे, Neeraj Chopra ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी (Marriage) की तस्वीर साझा कर सभी को चौंका दिया। 

Post में उन्होंने लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ।” नीरज ने निजी समारोह में शादी की और अब अपने  Honeymoon पर गए हैं।

Fans यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि नीरज की दुल्हन Himani More कौन हैं। हिमानी एक Tennis खिलाड़ी हैं, जिनके साथ नीरज का रिश्ता अब सबके सामने आ गया है।

 हरियाणा की टेनिस स्टार

हिमानी मोर, जो अब नीरज चोपड़ा की दुल्हन बनी हैं, Haryana के सोनीपत की रहने वाली हैं और एक प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हैं।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सोनीपत के Little Angeles School से प्राप्त की और शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

हिमानी ने 2017 में World Junior Tennis Tournament में Runner Up रहते हुए अपनी पहचान बनाई। इसके बाद 2018 में राष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर की शुरुआत की, और AITA की एकल रैंकिंग में 42वां और युगल में 27वां स्थान हासिल किया।

वे AITA महिला युगल रैंकिंग में 14 सप्ताह तक शीर्ष 30 में रहीं और 2017 में विश्व में 17वीं नंबर की खिलाड़ी थीं।

हिमानी मोर, जो हरियाणा के लारसौली की रहने वाली हैं, वर्तमान में न्यू हैम्पशायर, US के फ्रैंकलिन पियर्स विश्वविद्यालय से खेल प्रबंधन में डिग्री प्राप्त कर रही हैं।

वे दिल्ली के Miranda House से राजनीति विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में Graduate हैं। हिमानी मैसाचुसेट्स के एमहर्स्ट कॉलेज में महिला टेनिस की सहायक कोच रह चुकी हैं और फिलहाल मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से खेल प्रबंधन में स्नातकोत्तर कर रही हैं।

इसके साथ ही वे कॉलेज की महिला टेनिस टीम का प्रबंधन, प्रशिक्षण, शेड्यूलिंग और बजट देखती हैं।

नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी को रखा गुप्त

नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी को काफी निजी रखा और इसके बारे में किसी को पहले जानकारी नहीं दी। उनके चाचा भीम ने खुलासा किया कि शादी दो दिन पहले भारत में हुई थी, लेकिन स्थान को गोपनीय रखा गया।

भीम ने बताया, “लड़की सोनीपत की है और अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। वे Honeymoon के लिए देश छोड़ चुके हैं और हम इसे ऐसे ही रखना चाहते थे।”

नीरज चोपड़ा की शानदार उपलब्धियां

27 वर्षीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपने Carrer में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने 2020 Tokyo Olympics में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत Gold जीतकर इतिहास रचा था।

इसके बाद, 2023 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर और 2024 Paris Olympics में भी उन्होंने Silver Medal हासिल किया।

नीरज ने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड जीता और उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर है। इसके अतिरिक्त, 2022 और 2023 में उन्होंने लुसाने डायमंड लीग में गोल्ड जीतने का गौरव हासिल किया।

नीरज चोपड़ा को उनके इन अद्वितीय योगदानों के लिए पद्मश्री, VSM और PVM जैसे प्रतिष्ठित सम्मान मिले हैं। उनका यह यात्रा भारतीय खेलों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

spot_img

Latest articles

ज़िम्मेदार कौन? सारंडा के बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर

Saranda News: पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत के...

हजारीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव

Hazaribag News: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार, 1 जुलाई 2025 की...

रातू में व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार के निशान

Murder Case: रांची के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में बुधवार, 2 जुलाई...

TOLL TAX के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल

Jharkhand News: गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के...

खबरें और भी हैं...

ज़िम्मेदार कौन? सारंडा के बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर

Saranda News: पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत के...

हजारीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव

Hazaribag News: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार, 1 जुलाई 2025 की...

रातू में व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार के निशान

Murder Case: रांची के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में बुधवार, 2 जुलाई...