Latest NewsUncategorizedहिमाचल की सुक्खू सरकार ने ‎हा‎सिल ‎किया ‎विश्वास मत

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने ‎हा‎सिल ‎किया ‎विश्वास मत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sukhu Govt. Wins Confidence Vote: भारी अफरातफरी व ‎निलंबन के दौरान हिमाचल में सुक्खू सरकार (Sukhu Government) ने बजट पास कराकर विश्वास मत हासिल कर लिया। इसी के साथ विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई है।

वहीं अब सुक्खू सरकार को तीन महीने तक कोई खतरा नहीं है। Congress के जो विधायक बागी हुए हैं, उनके खिलाफ भी पार्टी की शिकायत पर विधानसभा में सुनवाई जारी है।

इस समय दल बदल अधिनियम को लेकर कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता के मामले की सुनवाई विधानसभा समिति कक्ष में चल रही है। स्पीकर के चैंबर में सत्ता पक्ष पक्ष और विपक्ष के वकील मौजूद हैं। BJP की ओर से सत्य पाल जैन बागी विधायकों की पैरवी कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में सियासी खींचतान के बीच बजट पास हो गया है। इस दौरान BJP का कोई भी विधायक सदन में मौजूद नहीं था।

वहीं Congress के जो विधायक बागी हुए थे, वो विधायक शिमला में नहीं रहेंगे। वो वापस हरियाणा के पंचकूला वापस जा रहे हैं, जहां वो राज्यसभा चुनाव के बाद गए थे। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है।

इस बीच Congress नेता Vikramaditya से जब पूछा गया कि क्या वो BJP में शामिल होंगे। इस पर उन्होंने कहा, ऐसा कुछ नहीं है। विक्रमादित्य ने आगे कहा ‎कि मैं जो भी कहता हूं, वह हमेशा तथ्यों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित होता है। राज्य में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार है। आज वित्त विधेयक पारित हो गया है।

आ‎खिरकार हिमाचल प्रदेश (HP) में सियासी गहमागहमी के बीच सरकार ने विधानसभा में बजट पास करा लिया है।

इस दौरान सदन में विपक्षी दल BJP के सभी विधायक गैर हाजिर रहे। दरअसल BJP के 15 विधायकों को सस्पेंड कर ‎दिया गया था, जिसके बाद 10 विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया था। सदन में बजट पास करने के बाद स्पीकर ने ‎विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकालीन स्थगित कर दी।

spot_img

Latest articles

झारखंड कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान, दिल्ली तक पहुंचा मामला

Jharkhand Congress Faces Internal Tussle: झारखंड प्रदेश कांग्रेस में मंत्रियों और पार्टी के विधायकों...

रांची में सरकारी जमीन पर सख्ती, अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई

Strict action on Government Land in Ranchi : रांची नगर निगम (Municipal council) ने...

डहू गांव में जंगली लकड़बग्घा का आतंक, आठ भेड़ों की मौत से किसान परेशान

Terror of Wild Hyena: ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र के डहू गांव में शनिवार की रात...

खबरें और भी हैं...

झारखंड कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान, दिल्ली तक पहुंचा मामला

Jharkhand Congress Faces Internal Tussle: झारखंड प्रदेश कांग्रेस में मंत्रियों और पार्टी के विधायकों...