हिंदू रक्षा दल से जुड़े होने का दावा करने वाले चार व्यक्ति छात्रों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार

दिल्ली में छात्रों से कथित मारपीट और महिलाओं से हाथापाई के मामले में हिंदू रक्षा दल से जुड़े होने का दावा करने वाले चार व्यक्ति गिरफ्तार हुए।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के डीडीयू मार्ग पर छात्रों के साथ कथित तौर पर मारपीट और महिलाओं के साथ हाथापाई करने के मामले में दक्षिणपंथी संगठन हिंदू रक्षा दल के सदस्य होने का दावा करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

ये गिरफ्तारियां घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद हुई हैं। वीडियो में कुछ लोग कमला मार्केट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डीडीयू मार्ग के एक हिस्से में युवा छात्रों के साथ मारपीट करते और महिलाओं के साथ हाथापाई करते दिख रहे हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।