श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में वृंदावन के तर्ज पर होली मिलन समारोह 1 मार्च को

Vinita Choubey
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से संचालित पुंदाग रांची स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर मे 1 मार्च को फाल्गुन सतरंगी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। वृंदावन की तर्ज में आयोजित होली मिलन समारोह में कोलकाता से पधारे कलाकारों की ओर से नृत्य नाटिका, एवं फूलों की होली मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। तथा प्रसिद्ध भजन गायकों की ओर से संगीतमय भजन संध्या, श्री राधा रानी का वृंदावन से मंगाए गए पोशाक एवं आकर्षक जड़ित आभूषणों से अलौकिक श्रृंगार, एवं महाभोग प्रसाद का आयोजन किया गया है। यह जानकारी ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Share This Article