होली पर पटना मेट्रो की सेवाएं आंशिक रूप से बंद, दोपहर 2:30 बजे से फिर शुरू होगा परिचालन

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो के परिचालन समय में बड़ा बदलाव किया गया है। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने होली के दिन यानी बुधवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक पटना मेट्रो की सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया है।

वर्तमान में पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन के बीच मेट्रो का संचालन हो रहा है। यह फैसला होली के त्योहार को देखते हुए और कर्मचारियों को अवकाश देने के उद्देश्य से लिया गया है।

ऐसे में जो यात्री होली के दिन पटना मेट्रो से सफर करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपनी यात्रा के समय में बदलाव करना होगा। दोपहर 2:30 बजे से मेट्रो सेवाएं फिर से बहाल कर दी जाएंगी। बुधवार को दोपहर 2:30 बजे से रात 8 बजे तक मेट्रो का परिचालन जारी रहेगा।

आम दिनों में मेट्रो सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कुल 24 फेरे लगाती है, लेकिन होली के कारण बुधवार को फेरों की संख्या में कमी रहेगी। राहत की बात यह है कि गुरुवार से मेट्रो अपने निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही संचालित होगी, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

Share This Article