Homeझारखंडझारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब बढ़ेगा तापमान

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब बढ़ेगा तापमान

Published on

spot_img

रांची: झारखंड में आनेवाले तीन दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। लेकिन इसके बाद फिर मौसम में बदलाव (Weather Change) होगा। वहीं राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाने का पुर्वानुमान है।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार राज्य के उत्तरी हिस्सों में ज्यादा ठंड है। राजधानी रांची में शुक्रवार को न्यूनतम 9.6 और अधिकतम 25.4 डिग्री रहा। आनेवाले तीन दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान बढ़ेंगे। इसके बाद 24 से हवा में परिवर्तन होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर का तापमान 11.8 डिग्री रहा, जो कि राज्य में सबसे अधिक रहा।

संताल परगना (Santal Pargana) में रात में कड़ाके की सर्दी है। इन इलाकों का तापमान अभी भी सात डिग्री से नीचे है।

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब बढ़ेगा तापमान - How will be the weather pattern in Jharkhand, when will the temperature rise

रामगढ़ में रहा सबसे ज्यादा ठंडा

वहीं रामगढ़ में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। पिछले 24 घंटों में यहां न्यूनतम का पारा 6.3 डिग्री तक नीचे आ गया, जबकि संताल के गिरिडीह का न्यूनतम 6.8 और देवघर तथा मेदिनीनगर का 6.9 डिग्री दर्ज किया गया।

राज्य में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर मौसम बदलाव के संकेत हैं। 24 से हल्के दर्जे के बादल छाएंगे।

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब बढ़ेगा तापमान - How will be the weather pattern in Jharkhand, when will the temperature rise

मौसम विज्ञानी ने दी ये जानकारी

रांची मौसम केंद्र (Ranchi Meteorological Center) के मौसम विज्ञानी डॉ. प्रीति गुणवाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि आनेवाले तीन दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।

लेकिन इसके बाद फिर मौसम में बदलाव होगा। 24 से राज्य के कई हिस्सों पर हल्के दर्जे के बादल छाने का पुर्वानुमान है। इससे पारे में फिर उतार-चढ़ाव होगा।

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब बढ़ेगा तापमान - How will be the weather pattern in Jharkhand, when will the temperature rise

प्रमुख जिलों के तापमान (डिग्री में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 25.4 9.6

जमशेदपुर 26.0 11.8

मेदिनीनगर 27.2 6.9

बोकारो 23.1 7.1

देवघर 22.7 6.9

गिरिडीह 21.8 6.8

खूंटी 24.3 7.8

रामगढ़ 23.1 6.3

सिमडेगा 24.3 9.7

दक्षिणी भागों में छाए रहेंगे हल्के बादल

झारखंड के उत्तरी हिस्सों में सर्द हवा ज्यादा होने के कारण राजधानी Ranchi समेत राज्य के दक्षिणी भागों में सुबह हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद इसमें और कमी आयी।

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब बढ़ेगा तापमान - How will be the weather pattern in Jharkhand, when will the temperature rise

राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने से यह सामान्य से ऊपर आ गया है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर रहा, जबकि मेदिनीनगर (Medininagar) में यह चार डिग्री ऊपर 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...