एचपीसीएल की स्थापना के 50 वर्ष पूरे, वसंती फ्यूल स्टेशन में डॉ अरुण उरांव ने किया ग्राहकों को सम्मानित

एचपीसीएल के 50 वर्ष पूरे होने पर सिसई के पुसो स्थित वसंती फ्यूल स्टेशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। डॉ अरुण उरांव ने ग्राहकों का स्वागत कर सेवाओं की जानकारी दी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : एचपीसीएल की स्थापना के बुधवार को 50 वर्ष पूरे हो गये। इस मौके पर सिसई प्रखंड के पुसो स्थित वसंती फ्यूल स्टेशन में सम्मानित कस्टमर्स का बीसीसीएल के स्वतंत्र निदेशक डॉ अरुण उरांव ने स्वागत किया। इस दौरान श्री उरांव ने एचपीसीएल की राष्ट्रहित में की जा रही सेवाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही कार्यप्रणाली में बेहतरी के लिए अतिथियों से बहुमूल्य सुझाव लिये गए। सुदूर ग्रामीण और पिछड़े इलाके में पंप की ओर से अपेक्षित एवं योग्य सेवा का भरोसा दिलाया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।