
नई दिल्ली: एचटी मीडिया लि. को वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 9.66 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। यह घाटा मुख्य रूप से संपत्ति के मूल्य में कमी और नए श्रम संहिता के कारण हुआ। एचटी मीडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 51.36 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

