
नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि इससे उन लाखों लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान होगा, जो कांशीराम को सशक्तीकरण और आशा के प्रतीक के रूप में देखते हैं। एक्स पोस्ट में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखे पत्र की कॉपी शेयर की। पत्र में उन्होंने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि यह पत्र आपको ठीक लगेगा। आज जब हम कांशीराम की जयंती मना रहे हैं और उनकी विरासत और योगदान पर सोच रहे हैं, तो मैं यह रिक्वेस्ट करता हूं कि उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए। कांशीराम ने भारतीय राजनीति का स्वरूप बदल दिया।
