मंईयां सम्मान योजना: रांची की 3.89 लाख लाभुकों के खाते में भेजी गई मार्च माह की राशि, तुरंच चेक करें स्टेटस

मार्च माह की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान राशि का भुगतान रांची जिले की 3.89 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे DBT के जरिए, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से हुआ।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जिला प्रशासन ने मार्च माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया है। इस बार जिले की 3,89,296 महिला लाभुकों के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए कुल 97.32 करोड़ रुपये सीधे भेजे गए हैं।

सुरक्षित और पारदर्शी भुगतान

प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक पात्र महिला को 2,500 रुपये की राशि बिना किसी देरी या बिचौलिये के मिले। डिजिटल माध्यम से किया गया यह भुगतान पूरी तरह पारदर्शी है और किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना नहीं है।

प्रखंड और शहरी क्षेत्रों में वितरण की स्थिति

अनगड़ा में 16,701, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 13,360, बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 9,683, बेड़ो में 20,571 और बुंडू में 8,440 लाभुकों को राशि मिली। बुंडू नगर पंचायत में 3,502, बुढ़मू में 17,816, चान्हो में 19,699, हेहल शहरी क्षेत्र में 15,245 और ईटकी में 10,334 महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की गई। कांके में 31,548 और कांके शहरी क्षेत्र में 1,313, खलारी में 9,580, लापुंग में 11,342, मांडर में 23,079, नगड़ी में 17,856 महिलाओं को योजना से जोड़ा गया। नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8,250, नामकुम में 17,847 और नामकुम शहरी क्षेत्र में 9,489, ओरमांझी में 18,147, राहे में 9,522 और रातू में 18,545 महिलाओं के खाते में राशि पहुंची। सिली में 21,120, सोनाहातू में 13,036, तमाड़ में 18,491 और सदर शहरी क्षेत्र में 24,780 लाभुकों को योजना का लाभ मिला।

प्रशासन की विशेष पहल

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ मिले। उन्होंने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो। लाभुकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने “अबुआ साथी” नाम से एक आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है। इस नंबर पर महिलाएं अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकती हैं और प्रशासन का दावा है कि शिकायतों का समाधान तेजी से किया जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।