IAS अनिल कुमार ने साहिबगंज कोर्ट में किया सरेंडर,भेजे गए जेल,जानिए मामला…

इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया, उनके खिलाफ कोर्ट में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था और नवंबर 2022 से ही वह फरार थे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: अब झारखंड के 1 और या IAS को जेल जाना पड़ गया। बताया जा रहा है कि पलामू के पूर्व बंदोबस्त पदाधिकारी अनिल कुमार (Anil Kumar) ने मंगलवार को साहिबगंज कोर्ट (Sahibganj Court) में सरेंडर किया।

इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। उनके खिलाफ कोर्ट में गिरफ्तारी वारंट (Arrest Warrant) जारी किया था और नवंबर 2022 से ही वह फरार थे।

अनिल कुमार का नाम शिक्षा विभाग में हुई अवैध नियुक्ति (Invalid Placement) की फाइल गायब करने में आया था। साल 2014 में साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी ओपी में इससे संबंधित मामला दर्ज हुआ था।

हाई कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर

जमानत के लिए अनिल कुमार प्रयास कर रहे थे। हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी, लेकिन इसके खारिज होने के बाद उन्होंने साहिबगंज कोर्ट में सरेंडर (Surrender) किया।

CJM कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर जेल भेज दिया। बता दें कि अनिल कुमार BPSC के 37वें बैच (अब झारखंड प्रशासनिक सेवा) के अधिकारी थे। उन्हें पिछले साल भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) में प्रोन्नति मिली थी।

Share This Article