IAS विनय चौबे केस में दायरा बढ़ा, अब साली प्रियंका से भी घर पर पूछताछ

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

IAS Vinay Chaubey Case has Expanded.: निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे से जुड़े मामले में ACB लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को ACB की टीम ने उनकी साली प्रियंका त्रिवेदी से उनके निजी घर पर जाकर पूछताछ की।

टीम ने काफी देर तक बातचीत करके उनका बयान दर्ज किया। इससे पहले 3 दिसंबर को ACB ने विनय चौबे की पत्नी से भी उनके आवास पर जाकर पूछताछ की थी।

ACB ने 24 नवंबर को दर्ज की थी नई प्राथमिकी, सात लोग बनाए गए अभियुक्त

ACB ने 24 नवंबर को निलंबित आईएएस विनय चौबे के खिलाफ एक और प्राथमिकी (FIR) दर्ज की थी।

इस FIR में कुल सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इनमें विनय चौबे के रिश्तेदार, दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हैं। आरोप है कि इन सबने मिलकर भ्रष्टाचार किया और अवैध तरीकों से भारी संपत्ति इकट्ठा की।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी (FIR) में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी और फर्जी लेनदेन का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि परिवार के लोगों और कर्मचारियों के जरिये अवैध संपत्ति की हेराफेरी की गई।

FIR में विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विनय चौबे के करीबी मित्र और अवैध निवेश के आरोपी विनय सिंह, विनय सिंह की पत्नी संचिता सिंह को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही, विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी और ससुर SN त्रिवेदी के नाम भी दर्ज हैं। वर्तमान में विनय चौबे और विनय सिंह शराब घोटाले और जमीन घोटाले से जुड़े मामलों में जेल में बंद हैं।

इस पूरे मामले में ACB लगातार जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और भी पूछताछ की संभावना है।

Share This Article