ICAI रांची ब्रांच को मिला अवार्ड

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: द इंस्टीच्यूट ऑफ चाटर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रांची शाखा को सेंट्रल इंडिया की स्पेशल कंट्रीब्यूशन ब्रांच का अवार्ड मिला है।

इस संबंध में संस्था के मीडिया प्रभारी शिव कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि संस्था आज़ादी के अमृत महोत्सव के साथ अपनी स्थापना के 70वें वर्ष को भी सेलब्रेट कर रहा है।

इसका वार्षिकोत्सव और अवार्ड समारोह 28 फ़रवरी को वाराणसी में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने की। इसी कार्यक्रम में रांची ब्रांच को वर्ष 2021-22 के लिए में स्पेशल कंट्रीब्यूशन ब्रांच ऑफ रीजन के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

संस्था के रांची अध्यक्ष सीए प्रवीण शर्मा ने बताया की सभी कमेटी सदस्यों के सहयोग से इस वर्ष रांची ब्रांच ने निरंतर इंस्टीच्यूट द्वारा निर्धारित कार्यक्रम किए गए।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत सीआइआरसी के चेयरमेन सीए निलेश गुप्ता के मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के अपने कर्तव्य को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बखूबी निभाया।

Share This Article