झारखंड में GNM और ANM कोर्स करना चाहते हैं तो जल्द करें आवेदन, 14 सितंबर तक ही…

GNM व ANM के लिए परीक्षा 29 सितंबर को होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एएनएम की व दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक GNM के लिए प्रवेश परीक्षा होगी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 Apply Soon For GNM and ANM Course : झारखंड में नर्सिंग संस्थानों में GNM व ANM कोर्स तथा B.Sc नर्सिंग बेसिक व पोस्ट बेसिक कोर्स (Nursing Basic and Post Basic Course) करना चाहते हैं तो इसके लिए जल्द आवेदन करें, क्योंकि 14 सितंबर तक ही आवेदन किया जा सकता है। आवेदन में किसी प्रकार का सुधार 15 सितंबर तक कर सकेंगे।

29 सितंबर को होगी परीक्षा

GNM व ANM के लिए परीक्षा 29 सितंबर को होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ANM की व दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक GNM के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।

B.Sc नर्सिंग बेसिक, पोस्ट बेसिक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 28 सितंबर को होगी। B.Sc नर्सिंग बेसिक के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। B.Sc नर्सिंग पोस्ट बेसिक के लिए एग्जाम दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगा।

Share This Article