लोहरदगा में हुए सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: बगडू थाना क्षेत्र के भूषाड़ सियारपारा के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात बगडू थाना क्षेत्र के भूषाड़ सियारपारा निवासी राजन उरांव अपनी पत्नी संगीता कुजूर और पुत्री आस्था कुजूर के साथ डाॅक्टर से दिखाने के लिए गए हुए थे।

इसी दौरान लौटने के क्रम में बगडू थाना क्षेत्र के भूषाड़ सियारपारा के समीप बाक्साइट लदे ट्रक ने राजन की स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे राजन और रौशनी की मौत हो गई।

जबकि संगीता गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा, जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायलों को रिम्स रेफर किया गया है।

Share This Article