ट्रिपल आईटी रांची में छात्र आत्महत्या मामले की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई तीन सदस्यीय समिति

आईआईआईटी रांची में छात्र आदित्य कुमार की मौत के मामले में शिक्षा मंत्रालय ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है। समिति सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और छात्र कल्याण की समीक्षा करेगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ट्रिपल आईटी रांची में छात्र आदित्य कुमार की मौत का मामला अब गंभीर हो चुका है, जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। घटना की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए मंत्रालय की ओर से एक तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति छात्र की मौत से जुड़ी सभी परिस्थितियों और कारणों की गहराई से जांच करेगी। इसके तहत संस्थान में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता, कार्यप्रणाली, संस्थागत सहायता प्रणालियों, छात्रों के लिए परामर्श (काउंसलिंग) व मार्गदर्शन की व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की शिकायतों के निवारण तंत्र (ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) की पूरी समीक्षा की जाएगी। साथ ही, समिति संस्थान में छात्रों के भावनात्मक और मानसिक कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी पड़ताल करेगी और किसी भी प्रकार की कमियों को चिह्नित करेगी।

समिति के सदस्य और अध्यक्ष

जांच समिति की अध्यक्षता टियर टू विधि के साथ कैंपस के निदेशक प्रोफेसर रजनी अब्बी करेंगे। इसके अलावा समिति में मूलचंद अस्पताल के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. जितेन्द्र नागपाल और शिक्षा मंत्रालय के उपसचिव हीरालाल मौर्या को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। यह समिति संस्थान में सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और छात्र कल्याण से जुड़े तमाम पहलुओं की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।