मुंबई: मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के एक छात्र की आत्महत्या को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने कहा है कि वह सोमवार को इस्तीफा दे देंगे। हालांकि, केदारे ने स्पष्ट किया कि उन्हें इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए आईआईटी मुंबई के बोर्ड की बैठक सोमवार को होनी है।


