इंफाल में रात 2.17 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप का झटका

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंफाल: मणिपुर में इंफाल के उत्तरी इलाकों में देर रात भूकंप का हलका झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4 मापी गई है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार बुधवार देर रात अधिकृत ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया कि लगभग 2.17 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया।

रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 थी और इसका केन्द्र इंफाल से 41 किमी दूर उत्तर में 35 किमी गहराई में था।

Share This Article