Latest Newsझारखंडगुमला में जमीन विवाद में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला में जमीन विवाद में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला: जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती पहाड़ के ऊपर बसे रिसापाठ हाडुप गांव में जमीन विवाद (Land Dispute) में तुरी उरांव (55) और उसकी पत्नी नईहारी देवी (50) की बुधवार की सुबह कोचागढा के समीप लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या (Murder) कर दी गई।

हत्या के आरोपित युवक इंद्रनाथ उरांव (20 ) को बिशुनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित युवक और मृतक दोनों के बीच जमीन विवाद (Land Dispute) पहले से चला आ रहा था। पूर्व में कई बार झगड़ा भी हुआ था। बुधवार सुबह भी दोनों के बीच जमीन को लेकर बहस छिड़ गई ।

इसके बाद इंद्रनाथ उरांव (Indranath Oraon) शराब का सेवन किया। वह वापस आकर पास में ही रखे लाठी से पीट-पीटकर दोनों पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। मृतक आरोपित के रिश्ते में (दादू भाई) लगता था।

थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे

घटना की सूचना मिलने के बाद दलबल के साथ बिशुनपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल (Gumla Sadar Hospital) भेज दिया ।

साथ ही हत्या के आरोपित युवक को पुलिस ने उसके गांव से ही गिरफ्तार कर बिशुनपुर थाने ले गई। थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त इंद्रनाथ उरांव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसके मां से रोजाना जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर लड़ाई होती रहती थी। इसीलिए मैंने दोनों को मार दिया।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...