रांची में 10 लाख नहीं देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता से की मारपीट, मामला दर्ज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांके रोड स्थित शारदा अपार्टमेंट में रहने वाली विवाहिता कुमारी प्रीति प्रियंका ने शुक्रवार को ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना (Dowry Harassment) का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता कुमारी प्रीति प्रियंका ने बताया है कि 1 जुलाई 2021 को उसकी शादी प्रकाश कुमार के साथ हुई थी।

शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुर धनेश्वर साव और सास जानकी देवी घर बनाने के लिए मायके से 10 लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगे।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है

सास-ससुर और पति प्रकाश कुमार के अलावा ननद बेबी देवी व ननदोई अरुण साव भी दबाव बनाते थे। पैसा लाने का विरोध करने पर मारपीट करते हैं।

पीड़िता ने यह भी कहा कि पति दूसरी महिला की तारीफ कर मानसिक रूप से परेशान करता था। पति के रवैया से परेशान होकर वह मायके चली गई थी, जहां उसे गर्भवती (Pregnant) होने की जानकारी मिली थी।

जब उसने पति काे गर्भवती होने की जानकारी दी ताे ससुराल पक्ष के लोगों ने इतनी ज्यादा मानसिक प्रताड़ना दी कि उसका गर्भपात (Abortion) हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Share This Article