रांची में पीड़िता बयान से मुकर गई, दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पोक्सो (Poxo) की विशेष अदालत ने सोमवार को दुष्कर्म (Rape) मामले के आरोपी सिल्ली के लुपुंग निवासी विकास कोइरी (24) को सबूत के अभाव में बरी कर दिया।

उस पर 18 साल की लड़की की मांग भरकर दुपट्टे से मुंह बंद कर जबरन Rape करने का आरोप था। उस पर 11 जनवरी 2021 को आरोप तय हुआ था।

मामले में अभियोजन की ओर से पीड़िता, Dr. समेत छह गवाहों को Court में पेश किया गया।

इसमें पीड़िता पूर्व के बयान से पलट गई। इसी का लाभ आरोपी को मिला। घटना को लेकर पीड़िता ने सिल्ली थाना में 2020 में FIR दर्ज कराई थी।

Share This Article