सहरसा में किसानों के समर्थन में जाप का पांचवें दिन भी धरना जारी

0
488
Advertisement

सहरसा: किसानों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी (जाप) लोकतांत्रिक अनिश्चितकालीन धरना पांचवे दिन रविवार को भी जारी रहा।

धरना की अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन यादव एवं संचालन प्रदेश युवा शक्ति अध्यक्ष नूनू यादव ने किया।

इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि  जनाधिकार पार्टी के सुप्रीमों व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देश पर 22 दिसम्बर को राजभवन का घेराव किया जाएगा।

इसलिए जिले में चल रहें धरना को आज समाप्त किया गया है। वही सोमवार को हजारों कार्यकर्ता पटना पहुंचकर राजभवन का घेराव किया जाएगा।

कहा कि जाप पार्टी के द्वारा राजभवन घेराव कर सरकार जब तक अपनी मनमानी को समाप्त कर किसान विरोधी तीन काले कानून को वापस नहीं लेगी तब तक यह आंदोलन अनवरत चलता रहेगा।

कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर पार्टी किसानों को अपना भरपूर समर्थन देते हुए उनके हित में राजभवन का घेराव व धरना प्रदर्शन कर रही है। पार्टी किसानों के हित में अनवरत संघर्ष जारी रखेगा।

धरना का मुख्य उद्देश्य किसानो का हित है। सरकार के द्वारा किये जा रहे मनमानी के विरोध में जनाधिकार पार्टी के द्वारा मुहिम छेड़ा गया है।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शशिभूषण यादव,कमलेश्वरी यादव, किसान जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, रौशन सम्राट, दीपक मिश्र, छात्र अध्यक्ष नरेश निराला, पप्पु यादव, भूषण कुमार, इन्दल कुमार, श्याम सुन्दर, सुधीर साह,योगेन्द्र यादव, जवाहर साह,कैलाश मुखिया, ब्रह्मदेव साह,रामू महतो, शंभू गुप्ता व अभिमन्यु यादव सहित अन्य मौजूद थे।