पटना जू में 25 दिसम्बर से शुरु होगा न्यू इयर की एडवांस बुकिंग

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: राजधानी पटना के लोगों का  नये साल के अवसर पर सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट पटना जू है। जहां पर पहली जनवरी को पिकनिक मनाने करीब 30 से 35 हजार लोग पहुंचते हैं।

इसको लेकर जू में तैयारी दिखनी शुरू हो गयी है। जू के डायरेक्टर अमित कुमार के अनुसार जू में सबसे ज्यादा भीड़ होती है।

इसलिए पहली जनवरी के दिन यहां व्यस्क का टिकट दर 100 रुपये कर दिया गया है, ताकि भीड़ को कंट्रोल किया जा सके. वहीं, बच्चों का टिकट 50 रुपये रहेगा।

इसके साथ ही न्यू इयर के लिए टिकट की एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है। 25 दिसम्बर से काउंटर पर या फिर ऑनलाइन भी लोग अपनी टिकट बुकिंग करा सकते हैं।

अधिक काउंटर की रहेगी व्यवस्था

नये साल के असर पर दर्शकों की भीड़ को देखते गेट नंबर एक पर दस और गेट नंबर दो पर चार अधिक काउंटर की व्यवस्था की जायेगी।

महिलाओं के लिए भी अलग से काउंटर खोले जायेंगे। पहली जनवरी को को जू में सुबह छह बजे से लेकर शाम पांच बजे तक समय सीमा रहेगा।

यहां भीड़ अधिक पहुंचती है, इसलिए विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जायेगी।

दिशा-निर्देश का किया जायेगा पालन

कोरोना महामारी को देखते हुए यहां सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जायेगा।

इसलिए दर्शकों से अपील किया गया है कि सभी नियमों का पालन करते हुए यहां प्रवेश करें और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन व साफ-सफाई नहीं फैलाने का अनुरोध किया गया है. इसके अलावा पहली जनवरी को मछली घर, नौकायन और बैटरीचलित वाहन का परिचालन बंद रहेगा।

Share This Article