टीसी लेने की बात कहकर घर से निकली थी युवती
परिजनों के मुताबिक, युवती कॉलेज से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने की बात कहकर घर से निकली थी। हालांकि, काफी समय बीतने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद युवती के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी।

युवक के लापता होने की भी कही बात
शिकायत में पिता ने बताया कि उनकी बेटी की मोबाइल फोन पर अमित राम से बातचीत होती थी। उनका आरोप है कि जिस दिन से युवती लापता हुई है, उसी दिन से युवक भी अपने घर से गायब है। युवती के पिता ने युवक के माता-पिता की भूमिका पर भी संदेह जताया है।
युवती की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। युवती का अब तक कोई सुराग मिलने की जानकारी सामने नहीं आयी है। मामले में युवक के खिलाफ लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और युवती की बरामदगी के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


