राजधानी रांची में Sex Racket का फैला जाल, प्रतिस्पर्धा में धंधेबाज पुलिस को इन्फॉर्म कर एक-दूसरे को पहुंचाने लगे हैं नुकसान

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में देह व्यापार का धंधा तेजी से फैल गया है। एक के बाद एक छापेमारी में देह व्यापार से जुड़े नए-नए मामले सामने आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए इस धंधे में लगे लोगों ने डिजिटल मीडिया का इस्तेमाल बढ़ा दिया है।

व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए कस्टमर्स से कांटैक्ट किया जा रहा है। फोटो साझा की जा रही हैं।

सुविधा व उपलब्धता रेट का आधार

कई बार बीमा एजेंट बनकर तो कई बार प्राइवेट कंपनी के सेक्रेटरी के रूप में खुद की पहचान बताकर भेंट मुलाकात और बात का दौर चलता है।

शहर के अलग-अलग इलाकों में इन लोगों ने अपने अलग-अलग अड्डे बनाकर रखे हैं।

कई होटल और गेस्ट हाउस संचालक इस धंधे का हिस्सा हैं। सुविधा और उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग दर निर्धारित की गई है।

धंधेबाजों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

इस धंधे में लगे लोगों के बीच दूसरे कारोबार की तरह ही प्रतिस्पर्धा है। लिहाजा एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने के मकसद से अलग-अलग ठिकानों के बारे में पुलिस को सूचना दी जाती है।

बताया जा रहा है कि रांची में देह व्यापार के चार बड़े मास्टरमाइंड हैं। यह पर्दे के पीछे रहकर पूरा खेल खेलते हैं।

बंगाल-ओड़िशा से आ रही सप्लाई

देह व्यापार के लिए लोगों को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के कोलकाता तथा ओड़िशा के भुवनेश्वर से रांची बुलाया जाता है।

डिमांड के अनुसार तस्वीरें दिखाकर सप्लाई भेजा जाता है।

रांची के लगभग सभी प्रमुख इलाकों में अलग-अलग लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं।

लॉकडाउन और इसके बाद की अवधि में बिना पूंजी की कमाई का यह सबसे बेहतर जरिया बन गया है।

Share This Article