न्यूज अरोमा के नये दफ्तर का उद्घाटन, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे बीसीसीएल के स्वतंत्र निदेशक डॉ अरुण उरांव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल न्यूज अरोमा के नये दफ्तर का उद्घाटन बीसीसीएल के स्वतंत्र निदेशक डॉ अरुण उरांव ने किया। इस मौके पर श्री उरांव ने झारखंड के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी और न्यूज अरोमा के बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी और भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संजय सिंह की उपस्थिति रही।


न्यूज अरोमा के नये दफ्तर के उद्घाटन के मौके पर संस्थान के सीएमडी बिपिन बिहारी वर्मा, डायरेक्टर अंजु बाला, संस्थान के आइटी हेड मनीत सिन्हा, चीफ ग्राफिक डिजाइनर श्रीकांत जी तथा अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Share This Article