देश में दूसरे दिन भी कोरोना के नए मामले 3 लाख के पार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या सवा तीन लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 32 हजार 730 नए मामले सामने आए हैं।

इसी के साथ देश में अब तक कोरोना के कुल 1,62,63,695 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 2263 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,86,920 तक पहुंच गई है।

शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 24,28,616 एक्टिव मरीज हैं।

वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,36,48,159 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 83.91 प्रतिशत हो गया है।

देश में पिछले 24 घंटो में हुए 17 लाख से अधिक टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटों में 17 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए है।

आईसीएमआर के मुताबिक 22 अप्रैल को 17,40,550 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 27,44,45,653 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article